पुलिस के अनुसार महेश मेरावी उम्र 22 वर्ष निवासी बिरसा सालेकसा अपने दोस्त शिवम मेरावी 20 वर्ष व नितिन पटले 18 वर्ष के साथ बालाघाट के पीजी महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने जा रहा था। जब वे चिखलाझोड़ी गांव से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पीछे से आई यात्री बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही तीनों छात्र बाइक सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए बस निकल गई। हादसे में महेश के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितिन व शिवम के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने महेश को देखा तो फूट-फूट कर रोए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रूपझर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है। महेश मेरावी बिरसा के सालेकसा का निवासी था। वहीं, नितिन पटले और शिवम मेरावी बखारी कोना, बिरसा के रहने वाले हैं।
बालाघाट। बालाघाट के चिखलाझोड़ी में आज बाइक से कालेज परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags
balaghat