khabar abhi tak

के्रटा कार में उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार, 16.65 लाख रुपए का गांजा मिला, भानतलैया के शुभम सोनकर को देने आ रहा था

जबलपुर। जबलपुर के शारदा मंदिर बरेला रोड पर क्राइम ब्रांच की टीम ने के्रटा कार से गांजा लेकर पहुंचे तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुलराजू राव के कब्जे से 16 लाख 65 हजार रुपए कीमत का करीब 33 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि उक्त गांजा की खेप वह भानतलैया में किसी शुभम सोनकर को सप्लाई करने के लिए लाया था। 

                                    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मण्डला की ओर से हुण्डई कम्पनी की सफेद क्रेटा कार एमपी 20 जेड जी 9299 से गांजा लेकर जबलपुर की ओर आ रहा है। क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की संयुक्त टीम द्वारा शारदा मंदिर तिराहे के पास नाकाबंदी की गयी, कुछ देर में मुखबिर के बताये नम्बर की क्रेटा कार आती दिखी, पुलिस की नाकाबंदी को देखकर क्रेटा का चालक तेजी से भागने लगा, घेराबंदी कर कार को रोका गया, कार चालक ने पूछताछ पर अपना नाम बुलराजू पिता वैंकट राव उम्र 57 वर्ष निवासी कलवापल्ली थाना चागलू जिला पश्चिम गोदावरी आंध्र प्रदेश तथा हाल निवासी शास्त्री नगर मेडिकल कालेज थाना तिलवारा बताया। पुलिस को तलाश लेने पर 2740 रूपये नगद, 2 मोबाइल फोन मिले, वहीं क्रेटा कार को चैक करने पर में आधा-आधा किलो के 10 पैकिट, बोनट खोलने पर इंजन के उपर 1-1 किलो के 27 पैकिटों में गांजा रखा मिला जिसे तौल करने पर कुल 33 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 16 लाख 65 हजार रूपये का होना पाया गया। 

उड़ीसा के टिटलागर टाउन बोलमगिर से लिया और भानतलैया में सप्लाई करना था-

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उक्त गांजा उडि़सा के टिटलागर टाउन बोलमगिर से एक व्यक्ति जिसका नाम नहीं जानता है से मोबाईल पर संपर्क कर गांजा खरीदकर लाया है। जबलपुर में  शुभम सोनकर निवासी भानतलैया को सप्लाई करना था।  आरोपी बुलराजू के कब्जे से 33 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 2 मोबाईल एवं नगद 2740 रूपये तथा परिवहन मे प्रयुक्त क्रेटा कार एमपी 20 जेड जी 9299 को जप्त करते हुये आरोपी बुलराजू, शुभम सोनकर के विरूद्ध थाना बरेला में अपराध क्रमांक 328/26 धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी बुलराजू, को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया। 

इनकी रही सराहनीय भूमिका-

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकडने मे थाना प्रभारी बरेला शुभम सिंह ठाकुर (परि. भा.पु.से.), उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह उईके, उप निरीक्षक के.पी. झारिया, उप निरीक्षक मुनीम सिंह कुलस्ते, उप निरीक्षक यादवेन्द्र गिरी, आरक्षक रवि शर्मा, प्रिंस कुमार एवं अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मातरे, विनय सिंह, राजेश मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak