khabar abhi tak

जबलपुर के लाडले तनिष्क को चाहिए आपका साथ, शनिवार की रात 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग की जंग,जानें कैसे दें वोट,देखें वीडियो


कल रात सुरों के संग्राम में आपकी वोट की शक्ति की जरूरत

जबलपुर। संस्कारधानी की माटी की खुशबू और यहाँ की प्रतिभा अब देश के सबसे बड़े मंच 'इंडियन आइडल' पर अपनी चमक बिखेर रही है। जबलपुर के लाडले और होनहार गायक तनिष्क शुक्ला ने अपनी जादुई आवाज और गायकी के अनूठे अंदाज से न केवल जजों का दिल जीता है, बल्कि पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया है। तनिष्क ने अब तक के सफर में गायकी का जबरदस्त जलवा बिखेरा है, लेकिन प्रतियोगिता के इस निर्णायक मोड़ पर अब उन्हें अपने शहर और अपनों के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है। आपका एक-एक वोट तनिष्क को इस सुरों के महाकुंभ का विजेता बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

वोटिंग का समय और प्रक्रिया

​आज 16 मई, शनिवार को रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक वोटिंग लाइन्स खुली रहेंगी। आप Sony LIV App के माध्यम से तनिष्क को पूरे 100 वोट देकर अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं।

क्या है,जो याद रखना है जरूरी

  • ​अपने मोबाइल पर Sony LIV App डाउनलोड करें।
  • ​तनिष्क शुक्ला की फोटो पर 100 बार क्लिक कर पूरे वोट सबमिट करें।
  • ​यदि आपके पास दो सिम हैं, तो आप दोनों नंबरों से लॉग-इन कर 200 वोट डाल सकते हैं।

​जबलपुर के इस उभरते सितारे को सफलता के शिखर तक पहुँचाने के लिए खुद भी वोट करें और अपने मित्रों व परिजनों को भी इस मुहिम से जोड़ें। तनिष्क की मेहनत और आपकी दुआएं मिलकर इतिहास रच सकती हैं।

किसी भी तकनीकी समस्या के लिए संपर्क करें

  • ​79874 93385 (पिता)
  • ​98930 53352 (चाचा)
  • ​94254 18553 (बड़े भाई)

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak