पुलिस के अनुसार ग्राम रामप्याली जिला बालाघाट निवासी आत्मराम नेवारे गांव के ईश्वर दयाल महार सहित अन्य लोगों के साथ 8 मई को जबलपुर के कुण्डम में बीड़ी के लिए तेंदूपत्ता एकत्र करने के लिए आया था। सभी लोग ग्राम करोंदी के आंगनबाड़ी केंद्र में रुके थे। बीते दिन तेंदूपत्ता बीनते वक्त आत्मराम की लू लगने से तबियत बिगड़ गई। इसके बाद आत्माराम को सभी लोग उठाकर घर लेकर आए। तबियत खराब होने के कारण आत्मराम ने खाना भी नहीं आया और सो गया। कुछ देर बाद फिर हालत बिगडऩे पर उठाकर एम्बुलेंस से कुण्डम के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद आत्माराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जबलपुर। कुण्डम के ग्राम करौंदी में तेंदूपत्ता बीनने आए बालाघाट के युवक आत्माराम नेवारे की लू लगने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
jabalpur