khabar abhi tak

स्टूडेंट बनकर युवती के साथ ठगी, गिफ्ट का लालच देकर 4 लाख रुपए हड़पे

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अवनी बिहार कालोनी तिलवारा क्षेत्र में रहने  वाली युवती श्रुति सेन को एक युवक ने स्टूडेंट बताते हुए ठगी की है। ठग ने स्वयं को श्रुति सेन का स्टूडेंट बताते हुए कहा कि उसके लिए लंदन से गिफ्ट भेजा है, आपको लंदन का टैक्स देना होगा। इस तरह से ठग ने युवती से अलग अलग खातों में 4 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

                                     पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए अवनी बिहार कालोनी निवासी सुश्री श्रुति सेन उम्र 31 वर्ष ने बताया कि वह  गुरुकुल स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज आया। जिसने बोला कि मैं आपको जानता हूँ, आपने मुझे पढ़ाया है, अभी में दिल्ली में रहकर सर्विस कर रहा हूं, मैं आपको कुछ गिफ्ट करना चाहता हूं जिसमें गोल्ड और डायमंड के ज्वेलरी सेट हैं। श्रुति के मना करने के बाद भी रवि शर्मा नामक ठग ने कहा कि यह मेरी तरफ से गिफ्ट है और मैंने पार्सल भेज दिया है, आपको बस उसका लंदन का टैक्स पे करना होगा। इसके बाद श्रुति सेन ने गूगल पे  के जरिए पेमेंट कर दिया। उस व्यक्ति ने कई बार अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। जब 15 दिन तक पार्सल नहीं आया, तो उसने रवि शर्मा के मोबाइल नंबर  पर व्हाट्सएप कॉल किया। उसने कहा कि पहले पूरा पेमेंट कर दीजिए, फिर पार्सल मिलेगा। इस तरह रवि शर्मा नाम के अज्ञात व्यक्ति ने उसकेे साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया और उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेडिकल कॉलेज ब्रांच, के खाते  से कुल 4,04,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।   पुलिस ने श्रुति सेन की रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak