khabar abhi tak

एक्सिस बैंक में खाता खुलवाने लिए दस्तावेज और ' मोनाली ' ने ' पूनम ' को लगा दी 3 लाख की चपत


जबलपुर। एक्सिस बैंक में खाता खुलवाने के लिए एक युवती ने मदनमहल में रहने वाली एक युवती से उसके दस्तावेज लिए। खाते का पीड़ित को कुछ पता नहीं चला, लेकिन कुछ दिनों बाद बैंक की रिकवरी एजेंट जब उसके घर वसूली करने पहुंची तो उसे यह माजरा समझ में आया कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई। युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से  की।

मदनमहल पुलिस ने बताया कि तिलहरी निवासी पूनम तिवारी ने लिखित शिकायत की है कि कुछ माह पूर्व मोनाली सिंह, पुत्री अजय कुमार सिंह एवं माता रंजीता सिंह, जो एक्सिस बैंक नेपियर टाउन की मेन ब्रांच में कार्यरत हैं। उसके घर आई और बैंक खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया तथा उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड विवरण एवं फोटोग्राफ प्राप्त किया। इसके बाद खाते से संबंधित कोई दस्तावेज अथवा सूचना प्राप्त नहीं हुई। 2 मई को जानवी चतुर्वेदी, जो एक्सिस बैंक, नेपियर टाउन में रिकवरी एजेंट हैं, उसके घर आई और उसके नाम पर जारी एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्डों के बकाया भुगतान की मांग की। उसी समय उसे पहली बार ऐसे खातों एवं देन दारियों की जानकारी प्राप्त हुई। जांच करने पर ज्ञात हुआ कि खाते में दर्ज पते में उसके पते के अतिरिक्त मोनाली सिंह का पता (मकान नंबर 13, साकर नगर कलोनी, तिलहरी) भी दर्ज है, जो उसका निवास स्थान नहीं है। उसे ज्ञात हुआ कि धोखाधड़ीपूर्ण लेन-देन एवं क्रेडिट कार्ड का दुरूपयोग किया गया है, जिसमें 249,679.52 बकाया एवं 29,768.98 बकाया तथा 4,651 बकाया है। बैंक शाखा में जाने पर ज्ञात हुआ कि मेरे खाते में बिना उसकी जानकारी एवं अनुमति के अनधिकृत फंडिंग एवं लेन-देन किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, खाते से लिंक मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी उसके नहीं हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि ओटीपी प्रमाणीकरण का दुरुपयोग कर सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है। उसने कभी भी 

किसी भी क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन नहीं किया है तथा न ही किसी प्रकार के लेन-देन की अनुमति दी है। यह समस्त कार्य मेरी जानकारी एवं सहमति के बिना किए गए हैं। उसने प्रारंभिक स्तर पर ही एक्सिस बैंक मेन ब्रांच, नेपियर टाउन के उसके खाते में मोनाली सिंह द्वारा की गई धोखाधड़ी के संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, किंतु प्रतीत होता है कि 

बैंक द्वारा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध बकाया राशि की वसूली अथवा अन्य कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। साथ ही, यह भी संभावना प्रतीत होती है कि बैंक के अन्य अधिकारी भी इस धोखाधड़ी में संलिप्त हो सकते हैं। शिकायत पर पाया गया कि मोनाली सिंह निवासी साकार नगर कलोनी तिलहरी, थाना गोराबाजार द्वारा पूनम तिवारी का खाता खोलने के नाम पर दस्तावेज प्राप्त करते हुये एक्सिस बैंक नेपियर टाउन मदनमहल मे खाता खोला गया उक्त खाते मे पूनम तिवारी की बिना जानकारी के खाता मे अनाधिकृत ट्रांजेक्शन किये गये व क्रेडिट कार्ड प्राप्त करते हुये अनाधिकृत ट्रांजेक्शन कर 84100 रूपये की वित्तीय हानि पहुचाया जाना पाया जाने पर मोनाली सिंह के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak