कांग्रेसजनों ने चर्चा करते हुए आगे बताया कि अभियान के दौरान कांग्रेस बूथ, पंचायत, मंडलम, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर धरना देकर प्रदर्शन करेगी और अर्थी, जुलूस निकाले जाएंगे। जबकि 20 से 30 जून तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संगठन प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अभियान को लेकर आज पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक और कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब घर-घर जाकर सरकार की नाकामी की पोल खोलेगी। यादव ने आरोप लगाया कि गांवों में गौशालाएं बंद पड़ी हैं, जबकि शराब की बिक्री और होम डिलीवरी खुलेआम हो रही है। उन्होंने कहा कि शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर बेची जा रही है और नशे का कारोबार सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है।
प्रदर्शन में ये होंगे शामिल
संजय यादव ने बताया कि जबलपुर में एक माह तक होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, विधायक रजनीश सिंह सहित महिला, युवा और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।