जबलपुर। करौंदा नाला के पास खैरी गांव में भूत भगाने का ऐसा खेल चला, जिसमें कथित ओझा ने सास-बहू के जेवर और नकद 20,000 रूपए हड़प लिए और फरार हो गया। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि खैरी गांव की रहने वाली किरण गोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अप्रेल को दोपहर लगभग 3 बजे पंचम चौहान एक व्यक्ति केा लेकर उसके घर आया। वह उसके लड़के के पहचान का है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति जिसे वह नहीं जानती, उस समय वह एवं उसकी बहू सरिता प्रजापति घर पर थी। पंचम बोला कि तुम्हारे घर में किसी भूत प्रेत का साया है। दरवाजा खोलो और खाली पेटी एवं चादर ले आओ। उसने पेटी खाली करके पंचम को लाकर दी। पंचम ने उसे जमीन पर बिठाया और उसके शरीर पर नीबू और नारियल से उतारा किया। उसकी आखंों में एक दम से अंधेरा छा गया। पंचम बोला कि घबराओ नही,ं सब ठीक हो जायेगा। वह बोला कि देखो पेटी मे कितना पैसा है। उसने कहा कि पेटी में 500-500 रूपये के नोट दिख रहे हैं। फिर लोटे में पानी में डाला और बोला कि गले में जो सोना पहनी हो इसमें डाल दो। उसने गले में पहनी पांचाली लोटे में डाल दी। वह कहने लगा कि बहू के गले जो सोना पहनी है, ले आओ। उसने बहू से कहा कि अपने गले में पहना हुआ सोने का पंेडल उतारकर दे दो। पंचम मांग रहा है, अभी वापस कर देगा। बहू ने अपना सोने का पेंडल उतारकर उसे दिया। सोने का पेंडल उसने पंचम के लोटे में डाल दिया। पंचम कहने लगा कि पूजा पाठ के 20 हजार रूपये लगेंगे, रूपये ले आओ। उसने अपने पास रखे 3 हजार रूपये और लड़का रोशन किसी से मंागकर लाया और पंचम को दिया। इसके बाद पंचम बोला कि अभी नारियल ठंडा करके आ रहे हैं। तुम गीले कपड़े पहनकर खड़े रहना आकर उतारा करेगें। गीले कपडे ठंडे कर देगें। यह बोलकर अपना लोटा लेकर चला गया। पंचम के जाने के बाद उसे अहसास हुआ कि पंचम चौहान ने उसके साथ छल कपट करते हुये उससे सोने की पांचाली व बहू की सोने का पेंडल तथा 20 हजार रूपये भूत-प्रेत का भय बताकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।