khabar abhi tak

जबलपुर के इंजीनियरों ने इंदौर मेट्रो के लिए 200 एमवीए ट्रांसफार्मर किया ऊर्जीकृत



जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के जबलपुर मुख्यालय स्थित प्लानिंग एवं डिजाइन विंग के इंजीनियरों ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता और अनुभव से इंदौर के मांगलिया स्थित 220 केवी सबस्टेशन पर 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना का विकास करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके बावजूद जबलपुर मुख्यालय के इंजीनियरों ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर और दो फीडरों के लिए सही जगह का चयन किया। इस तकनीकी कार्य के पूरा होने से इंदौर शहर से खजराना मेट्रो स्टेशन तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

​घनी आबादी के बीच तकनीकी चुनौती का समाधान

​इंदौर जैसे व्यस्त और घनी आबादी वाले शहर में अतिरिक्त विद्युत पारेषण अधोसंरचना का निर्माण तकनीकी रूप से बहुत कठिन था। सीमित स्थान और जटिल परिस्थितियों के बीच इंजीनियरों ने सूझबूझ से काम लिया। मांगलिया सबस्टेशन में जगह का सही निर्धारण करके इस पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित किया गया। इस व्यवस्था से मेट्रो परियोजना को आवश्यक और विश्वसनीय बिजली मिलती रहेगी।

​ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी बधाई

​ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता और समर्पण का परिचय दिया है। यह कदम मेट्रो परियोजना की जरूरतों के अनुसार विद्युत तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत मददगार साबित होगा। ऊर्जा मंत्री ने पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak