khabar abhi tak

पटवा समाज ने UPSC में 88वीं रैंक प्राप्त करने वाली डॉ दीक्षा पाटकर का किया भव्य स्वागत किया

 जबलपुर। पटवा समाज जबलपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त कर समाज एवं जबलपुर संभाग का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाशाली कुमारी डॉ दीक्षा पाटकर के प्रथम नगर आगमन पर हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। पाट बाबा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में समाजजनों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

                            इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पटवा समाज के अध्यक्ष डी के रतनेर ने कहा कि दीक्षा पाटकर की यह उपलब्धि न केवल पटवा समाज बल्कि पूरे नगर के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प एवं सतत प्रयासों से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का अभिनंदन कर रहे हैंए जिन्होंने अपने अथक परिश्रम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नई मिसाल प्रस्तुत की है। अपने उद्बोधन में दीक्षा पाटकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मित्रों को देते हुए युवाओं को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डीके रत्नेर, एड टीसी लखेरा, केएल तारन, चंद्रकांत पटवा, दुर्गेश चौहान, श्रद्धा तारन, दीपा रत्नेर, सुधा पाटकर, मिनी चौहान, प्रीति पाटकर, अर्पणा पाटकर, राकेश पाटकर, संतोष पाटकर, विजय पटवा, मनीष पटवा एवं सर्वेश लखेरा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak