khabar abhi tak

युवती से दुष्कर्म, न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर कराया गर्भपात!


एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार:
थाने में नहीं हुई सुनवाई

जबलपुर। जबलपुर में एक युवती ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की गई, जिसके बाद उसे मजबूर होकर एसपी कार्यालय का रुख करना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रकल्प अहिरवार नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

-क्या हुआ युवती के साथ

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसकी बिना जानकारी के आपत्तिजनक (न्यूड) तस्वीरें भी ले लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया। घटना से आहत पीड़िता ने जब थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही, तो वहां कथित तौर पर उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak