जबलपुर। बरगी क्षेत्र में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जहां अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक क्रूज पलट गया। हादसे के समय क्रूज पर 29 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज पर सवार 29 लोगों में से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, शेष लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों और सुरक्षा दलों की टीमें जुटी हुई हैं। वहीं अब तक 4 की मृत्यु हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वे पूरी बचाव प्रक्रिया की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।
खबर को अभी अपडेट किया जा रहा है
