khabar abhi tak

WCREU - सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग 01 मई को कोटा में, AIRF महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा मुख्य अतिथि होगें

कोटा. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग कोटा में  01 मई को सांयकाल 6.00 बजे उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं. में की जायेगी।

जोनल कोषाध्यक्ष इरशाद खान एवं प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि ऑल इण्डिया रेलवेमैन्स फैडरेशन के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा इस सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के मुख्य अतिथि होगें तथा कॉ. जे.आर. भौंसले, एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि होगें। कॉ. शिवगोपाल मिश्रा प्रातः 5.00 बजे गाड़ी सं. 20159 से कोटा पहंुचेगें। जहां पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रातः 10 बजे ऑल इण्डिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फैडरेशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी को संबोधित करेगें। जहां पर एआईआरपीडब्ल्यूएफ का प्रतिनिधित्व मंडल अपनी मांगों का ज्ञापन कॉ. शिवगोपाल मिश्रा को दिया जायेगा। 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सायंकाल 5.00 बजे यूनियन कार्यालय से विशाल रैली निकाली जायेगी जो स्टेशन के बजरिया क्षेत्र से होती हुई उमरावमल पुरोहित सभागार पहुंचेगी। यहां पर सांयकाल 6.00 बजे कॉ. शिवगोपाल मिश्रा सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak