khabar abhi tak

आज से तीन दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी



जबलपुर। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोंगाद्वार जल शोधन संयंत्र से की जाने वाली जलापूर्ति, जलशोधन संयंत्र के अंतर्गत स्थापित क्लीयर वाॅटर टैंक रिजर वाॅयर की सफाई का अतिमहात्वपूर्ण कार्य आज दिनांक 1 मई 2026 से 3 मई 2026 तक किया जाना है, जिसके चलते तीन दिनों तक प्रभावित टंकियों से आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी एवं प्रभावित क्षेत्रों में टैंक के बायपास सप्लाई एवं टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी।  उक्त अतिमहात्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak