जबलपुर। जिले में पदस्थ 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को आज को पुलिस कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई दी गई। यह आयोजन 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपलक्ष्य में शाम 6 बजे संपन्न हुआ। विदाई लेने वालों में कार्यवाहक उप निरीक्षक श्याम लाल सिंह थाना बेलबाग, कार्यवाहक उप निरीक्षक (अ) अशोक कुमार पाण्डे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, कार्यवाहक उप निरीक्षक विनोद कुमार द्विवेदी थाना संजीवनी नगर, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री गणेश प्रसाद मुडिया विशेष शाखा, कार्यवाहक उप निरीक्षक उमेश चंद्र मिश्रा थाना संजीवनी नगर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक वेद प्रकाश संचान और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आनंदी लाल रजक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा और रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सभी को सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके साथ ही अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी के दस्तावेज सौंपे गए। इस दौरान बताया गया कि सभी की 33 से 42 साल तक की सेवा अवधि शानदार, यादगार और बेदाग रही। सभी ने निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन किया और पुलिस विभाग को सराहनीय योगदान दिया। अधिकारियों ने सेवा निवृत्त कर्मियों से कहा कि वे परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए कभी भी संपर्क करें।
