khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेलवे के 73 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त, मुख्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह



जबलपुर
। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय में 30 अप्रैल 2026 को एक विशेष समारोह का आयोजन कर 73 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी और मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सूरज लाल मीणा सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेल प्रशासन द्वारा विदाई दस्तावेज प्रदान किए गए। मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रधान वित्त सलाहकार मनजीत कौर और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अरविन्द पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी आईआर अजय कुमार दीक्षित के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।सेवानिवृत्ति का विस्तृत विवरण देते हुए बताया गया कि मुख्यालय में 01 अधिकारी और 01 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जबलपुर मंडल से 17 कर्मचारी और जबलपुर निर्माण से 01 कर्मचारी इस सूची में शामिल रहे। भोपाल मंडल में 01 अधिकारी और 29 रेल कर्मचारियों सहित कुल 30 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए, जबकि भोपाल कारखाना से 07 रेल कर्मचारी कार्यमुक्त हुए। इसके अतिरिक्त कोटा मंडल में 12 कर्मचारी, कोटा निर्माण से 01 कर्मचारी और कोटा कारखाना से 03 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस प्रकार पश्चिम मध्य रेलवे के विभिन्न प्रभागों से कुल 73 रेलकर्मियों ने अपनी अधिवार्षिता आयु पूरी कर सेवा निवृत्ति प्राप्त की। इन सभी कार्मिकों को रेल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak