khabar abhi tak

WCREU महामंत्री मुकेश गालव ने पमरे के नवागत जीएम से की सौजन्य भेंट, कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव ने आज सोमवार को पमरे के नवागत महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह से यूनियन प्रतिनिधि मंडल के साथ सौजन्य मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला, मंडल सचिव रोमेश मिश्रा, सिंटू सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे.

महाप्रबंधक श्री सिंह से मुलाकात के दौरान का. मुकेश गालव ने पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों, जबलपुर, कोटा व भोपाल के अलावा कारखानों में लंबित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिन मुद्दों को उठाया, उनमें जीडीसीएस,प्रतियोगी परीक्षाओं, कर्मचारियों की समयबद्ध पदोन्नति, रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं, ट्रैकमेन आदि की पिछले काफी समय से पूरी नहीं की जा रही कई मांगों को उठाया। श्री सिंह ने यूनियन महामंत्री का. गालव की समस्याओं को ध्यान से सुना और उन पर शीघ्र ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। यूनियन ने कहा है कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak