जबलपुर। जबलपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। वर्तमान में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने और आगामी दिनों में लू की संभावना के कारण छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30-4-2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए पूर्व में स्कूल संचालन का समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था। म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र क्रमांक 1/611881/917619/2025/20-2 के अनुसार तापमान अधिक होने पर कलेक्टर को निर्णय लेने के अधिकार दिए गए हैं। अवकाश के दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों पर लागू होगा।
