सुरक्षा उपकरणों की बैठक से पहले हादसा
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संयोगवश उसी दिन शाम 4 बजे उत्तर संभाग के कार्यपालन अभियंता विकास सिंह सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग को लेकर लाइन स्टाफ की बैठक लेने वाले थे। विडंबना यह रही कि सुरक्षा पर चर्चा होने से पहले ही विभाग ने एक कर्मचारी को खो दिया, जिसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। संघ के पदाधिकारियों केएन लोखंडे, एसके मौर्य, एसके सिंह, दशरथ शर्मा और शशि उपाध्याय ने इस दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कर्मचारी नेताओं ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया है।
