परिक्रमा का नेतृत्व साध्वी शीला मुनि उदासीन संघ प्रचारक भूपेंद्र पाराशर ने किया दान सिंग मास्टर ने जादू दिखाकर मनोरंजन किया। आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्रदास जी महाराज ने परिक्रमा वासियों को बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया गया सह संकीर्तनचार्य सुरेश विश्वकर्मा ने हनुमान जी चालीसा की हर लाइन पर हवन कर प्रार्थना की ताकि शीघ्र लमेटाघाट सरस्वती घाट का पुल बन जाए। नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया परिक्रमा बेनगंगा पुल से प्रारंभ होकर 64 योगिनी पंचवटी धुआंधार लमेटा घाट से नाव पार कर शनि मंदिर डुडुवाड़ा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट में नाव पार कर आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमाशंकर पटेल, श्याम मनोहर पटेल, मीना पटेल, सुरेश विश्वकर्मा, विनोद दीवान, मनोज गुलाबवानी, दुर्गा पटेल, झल्लू पटेल, कैलाश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, छन्नू राम पटेल, सचिन अग्रवाल एडवोकेट, शिव कुमार पटेल, गुड्डू नेता पप्पू चौबे राजकुमार गुडग़वा आदि उपस्थित थे
Tags
jabalpur