khabar abhi tak

Railway- जबलपुर-संतरागाछी व रानीकमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें इस दिन रहेगी रद्द, ये है कारण

जबलपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखण्ड पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन से सबन्धित सयुंक्त अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों हेतु प्री-नॉनइंटरलॉकिंग/नॉनइंटरलॉकिंग/पोस्ट नॉनइंटरलॉकिंग कार्य करने के लिए अधिसूचित किया गया है। जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रानी कमलापति-संतरगाछी-रानी कमलापति एवं संतरगाछी-जबलपुर-संतरागाछी हमसफर ट्रेनों को 01-01 ट्रिप निरस्त रहेगी। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।

 इन तिथियों से निरस्त रेलगाडिय़ां

1- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरगाछी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रानी कमलापति से 03 जून 2026 को निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी से 04 जून 2026 को निरस्त रहेगी ।

1- गाड़ी संख्या 20828 संतरगाछी-जबलपुर हमसफर ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरगाछी से 03 जून 2026 को निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 04 जून 2026 को निरस्त रहेगी ।

रेलवे द्वारा असुविधा से बचने के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करने की अपील की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak