khabar abhi tak

ट्रांसको के इंजीनियरों ने खोजी बिजली गिरने से पुरानी लाइनों को बचाने की तकनीक

 


एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के इंजीनियरों ने बिजली क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के इंजीनियर जितेंद्र तिवारी और इंजीनियर आशुतोष राय द्वारा तैयार की गई एक विशेष तकनीकी केस स्टडी को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल वॉटर एंड एनर्जी इंटरनेशनल में स्थान मिला है। इस अध्ययन की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश और विदेश के विख्यात विशेषज्ञों ने प्रशंसा की है। यह शोध मुख्य रूप से 35 वर्ष से अधिक पुरानी ट्रांसमिशन लाइनों पर बिजली गिरने से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित है। इंजीनियरों ने इस अध्ययन में स्पेशल पिट आधारित अर्थिंग तकनीक का सफल प्रयोग साझा किया है। इस तकनीक के माध्यम से टॉवर फुटिंग इम्पीडेंस को कम करने और फॉल्ट क्लियरिंग समय में सुधार करने का प्रभावी तरीका प्रस्तुत किया गया है। इस नवाचार के लागू होने से ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता और बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पुराने बुनियादी ढांचे को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप ढालने की दिशा में यह केस स्टडी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हुई है। इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता से मध्यप्रदेश के तकनीकी कौशल को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिली है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak