khabar abhi tak

नगर निगम की कार्रवाई, फर्जी पेंशनभोगियों से 25.52 लाख की रिकवरी



जबलपुर। नगर निगम जबलपुर द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस भौतिक सत्यापन अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नियम विरुद्ध ली गई राशि की रिकवरी

योजना की शुद्धता बनाए रखने के लिए किए जा रहे नियमित सत्यापन के सही परिणाम सामने आए हैं। उपायुक्त अंकिता जैन एवं योजना प्रभारी इंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जहाँ नियम विरुद्ध तरीके से पेंशन का लाभ लिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए कुल 25,52,544 रुपये की वसूली की गई है। वसूली गई यह पूरी राशि शासन के खाते में जमा करा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak