khabar abhi tak

आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान तेज, एक दिन में 31 कुत्तों का रेस्क्यू



जबलपुर। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अभियान को तेज कर दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार  कुत्तों के बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विभिन्न वार्डों में हुई कार्रवाई

​उपायुक्त संभव अयाची स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को शहर के उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया जहाँ से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। नगर निगम की टीम और माँ बगुलामुखी सेवा समिति के डॉग कैचर्स ने आनंद नगर, आधारताल, हसन चौक, वीएफजे रोड रांझी, कुदवारी, शिवनगर, बड़ा फुहारा, हर्षित नगर, सिविल लाइन, गढ़ा इंदिरा गाँधी वार्ड, गुलौआ और यादव कॉलोनी कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही की गयी।

कठौंदा केंद्र भेजे गए श्वान

 बताया गया कि कि ​अभियान के दौरान कुल 31 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। इन सभी कुत्तों को सुरक्षित रूप से जबलपुर के कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र ले जाया गया है। यहाँ विशेषज्ञों की निगरानी में इनका बधियाकरण किया जाएगा और रेबीज से बचाव हेतु टीके लगाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak