DG वरुण कपूर को भोपाल, उपेंद्र जैन को उज्जैन तथा स्पेशल DG पंकज श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में यूसीसी लागू करने के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले के बाद प्रभावी की गई है। गृह विभाग द्वारा UCC (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारियों के बीच प्रदेश के सभी संभागों में DG स्पेशल DG और ADG स्तर के अधिकारियों को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। दरअसल मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यूसीसी लागू करने को लेकर सीएम ने गृह विभाग को निर्देश दिए। यूसीसी का वर्ग विशेष की ओर से विरोध होना तय है और आने वाले दिनों में कानून व्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा। इसलिए गृह विभाग ने रेंज में पदस्थ आईजी के ऊपर संभागीय स्तर पर ADG स्पेशल DG और DG स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था और पुलिस के कामों की समीक्षा के सुपरविजन और मॉनिटरिंग के लिए यह दायित्व सौंपे गए हैं।