जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से रीवा में क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहेंगे। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उपमुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। संघ के पदाधिकारी शंभूनाथ सिंह, हरेंद्र श्रीवास्तव, केएन लोखंडे, मोहन दुबे, अजय कश्यप, वैदेही शरण चतुर्वेदी, रामायण मिश्रा, अजय मिश्रा, आजाद खान, राजकुमार सैनी, रामकेवल यादव, रतिपाल यादव, श्याम लाल यादव, लखन सिंह राजपूत, प्रदीप द्विवेदी, असलम खान, राजेश काले एवं दशरथ शर्मा ने समस्त लाइन कर्मियों से अधिक संख्या में अधिवेशन में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।
