khabar abhi tak

नामांतरण के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रेप


जबलपुर।
गोटेगांव में सोमवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है। लोकायुक्त के मुताबिक यह रिश्वत एक जमीन के नामांतरण किए जाने के एवज में मांगी गई थी। यह राशि प्रथम किश्त के रूप में दी जा रही थी। लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी से रिश्वत की राशि जब्त कर मामला दर्ज किया है।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि आवेदक गोटेगांव के पड़रिया पोस्ट निवासी संदीप कुमार सिंह की माताजी ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर, तहसील गोटेगांव में 29 अप्रेल को खरीदी थी। जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल आवेदक से 10000 की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की गई थी। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से 5000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। 1 जून को आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई के टीला स्थित प्राइवेट कार्यालय में आवेदक से 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त की टीम में टीएलओ निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर का दल था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak