इस मौके पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,विधायक अभिलाष पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि व विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, कांग्रेस सचेतक अयोध्या बंटी तिवारी, प्रतिपक्ष नेता अमरीश मिश्रा, पार्षद अतुल दानी और सिख संगत प्रमुख हरेंद्र सिंह बब्बू भी शामिल थे। दिगंबर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन और श्वेतांबर जैन सभा के अध्यक्ष ज्ञान गोलछा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रशांत जैन रानू, सिद्धांत जैन, तेरापंथ महिला मंडल सदर और प्रशंसा जैन ने नवकार मंत्र की संगीतमय प्रस्तुति दी। आयोजकों ने बताया कि देश-विदेश के 108 जीतो चैप्टर के लगभग 6 हजार स्थानों पर एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया गया। जबलपुर के इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वर्चुअली शामिल हुए। इस महाजाप के माध्यम से जबलपुर से शांति, प्रेम व अहिंसा का संदेश वैश्विक स्तर पर प्रसारित किया गया।