khabar abhi tak

विजय नगर में बदमाशों ने मारपीट कर की युवक हत्या,

जबलपुर। विजय नगर क्षेत्र में लटोरी गौड़ नामक युवक की अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने लटोरी को उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

                              पुलिस के अनुसार गोसलपुर निवासी लटोरी उर्फ जगदीश गौंड़ शहर आकर मजदूरी करता रहा। लटोरी जिस क्षेत्र में काम करता वहीं पर किसी स्थान पर सो जाता था। लटोरी देर रात काम से फु रसत होकर विजय नगर  क्षेत्र में ही रुक गया, जहां पर अज्ञात तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से घायल लटोरी सड़क किनारे पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लटोरी को उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद लटोरी उर्फ जगदीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए जा रहे है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak