khabar abhi tak

एमपी : चलती कार से बुजुर्ग महिला को सड़क पर फेंका, सीने में फंसी थी स्टेपलर पिन

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी में कुछ लोगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंक दिया. घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र के लहारपुर ब्रिज के पास की है. बीती रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार कार आई. इसमें सवार लोग बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंककर फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही कार धीमी हुई, उसमें सवार लोगों ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से सड़क किनारे नाले के पास फेंक दिया.

पुलिस और समाजसेवी संगठनों ने महिला को हमीदिया अस्पताल मे भर्ती कराया. महिला 24 घंटे से बेहोश थी. मंगलवार जैसे ही सुबह उसे होश आया तो वह अस्पताल से अचानक गायब हो गयी. इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. सबसे दर्दनाक पहलू यह था कि महिला के सीने में कई जगह स्टेपलर पिन फंसी थी.

24 घंटे चला इलाज, फिर अस्पताल से गायब

भगवती बाई नाम की महिला को चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बागसेवनिया थाना पुलिस की मदद से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया. महिला के सीने पर स्टेपलर लगे हुए थे. जब वह बेहोशी की हालत में थी तो कुछ नहीं बोल पा रही थी. वह केवल सलकनपुर शब्द ही बोल पा रही थी. वह कहां की रहने वाली है, उसकी क्या पहचान है. इस बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. महिला का इलाज हालांकि 24 घंटे तक चला. मंगलवार सुबह महिला लापता हो गई.

हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल

हमीदिया अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विजय वर्मा का कहना है जानकारी मिलते ही तत्काल सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है. चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मोहन सोनी का कहना है यह कोई पहला मामला नहीं है, जब इस प्रकार की लापरवाही सामने आई हो. इससे पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाले जा रहे हैं. थाना प्रभारी अमित सोनी का कहना है महिला कौन है और कहां की रहने वाली है, इसकी जांच की जा रही है. बदमाशों ने उसके साथ ऐसा क्यों किया, ये भी हमारी जांच का बिंदु है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak