khabar abhi tak

दोस्त से मिलने जा रहे युवक का अपहरण, कमरे में बंधक बनाकर पीटा, मांडवा बस्ती रामपुर में घटना

जबलपुर। ग्वारीघाट के पोलीपाथर में अपने दोस्त से मिलने आए युवक रिंकू विश्वकर्मा का दो बदमाशों ने अपहरण कर आटो में बिठाकर मांडवा बस्ती रामपुर ले गए। जहां पर रिंकू को एक कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। इस बीच रिंकूके दो साथी खबर मिलते ही पहुंच गए ओर रिंकूको बचा लिया। पुलिस ने चिंटू की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                   बताया गया है कि शंकर नगर माढ़ोताल निवासी    रिंकू आटो से ग्वारीघाट पहुंचा, जहां पर पूजा करने के बाद आटो से पोलीपाथर अपने दोस्त विपिन ठाकुर से मिलने के लिए पोली पाथर पहुंच गया। यहां से रिंकू पैदल विपिन के घर पैदल जाने के लिए निकला, जब वह मंदिर के सामने से गुजर रहा था, तभी राज पटेल, शेरा उर्फ रोहित पटेल  मोटर सायकिल से आए, जिन्होने रिंकू को रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। रिंकू द्वारा विरोध करने पर मारपीट करते हुए बाइक में बिठाकर मांडवा बस्ती रामपुर लेकर आ गए। यहां पर एक कमरे में बंधक बनाकर रिंकू पर दोनों बदमाशों ने लोहे के पाइप से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। मारपीट से घायल रिंकू ने अपने दोस्त चिन्टू विश्वकर्मा, अखिलेख विश्वकर्मा को सूचना दी। जिसपर वे तत्काल पहुंच गए। चिंटू व अखिलेश को देखकर दोनों हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। रिंकू अपने दोस्तों की मदद से ग्वारीघाट थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak