khabar abhi tak

पमरे के बीना में बिजली विभाग में पदस्थ रेलकर्मी ने आत्महत्या की

 
बीना.
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना के इलेक्ट्रिक विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपने रेल आवास में शनिवार 4 अप्रैल की देर शाम फांसी लगाकर सुसाइड कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों व साथी रेलकर्मियों में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी मनोज यादव रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग में पदस्थ था और परिवार के साथ आवास नंबर 227-डी में रहता था। कर्मचारी ने जिस वक्त फांसी लगाई उस समय में घर में परिवार के लोग नहीं थे। शाम को परिजन ने मनोज का शव फांसी के फंदे पर लटकते देख जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया दिया है। रेल कर्मचारी ने फांसी क्यों लगाई, इसकी जीआरपी जांच कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak