khabar abhi tak

बरगी बांध हादसा : एक ही लाइफ जैकेट में बेटे को सीने से लगाए मिली मां, मार्मिक दृश्य ने बचाव दल को भी भावुक कर दिया

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर हुए टूरिस्ट बोट हादसे के बाद बचाव अभियान में एक ऐसा मंजऱ दिखा, जिसने रेस्क्यू टीम के लोगों को भी अंदर तक हिला दिया। हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला का शव उसके 4 साल के बेटे के साथ मिला। मां ने अपने बेटे को एक ही लाइफ जैकेट के अंदर सीने से कसकर चिपका रखा था। यह दिल दहला देने वाली तस्वीर शुक्रवार 1 मई की सुबह सामने आई।

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद एक दृश्?य ने सबकी आंखें नम कर दी; यहां एक मां और उसके 4 साल मासूम बच्चे के मृत शरीर को देख लोग भावुक होकर रोने लगे. बच्चे को मां ने अपने सीने से चिपका कर रखा था. मां बच्चे को बचाने के लिए अंतिम समय तक जूझती रही, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका. इस मार्मिक दृश्य को देख मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.

रेस्क्यू के दौरान सामने आया मार्मिक मंजर

रेस्क्यू टीम जब पानी में सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तब मां और बच्चे का शव एक साथ मिला. मां के हाथ बच्चे की पीठ पर थे. ऐसा लगा जैसे वह उसे बचाने की आखिरी कोशिश कर रही थी. दोनों के शरीर इस कदर जुड़े थे कि उन्हें अलग करना भी मुश्किल हो गया. हादसे में कई लोगों की मौत हुई, लेकिन यह दृश्य अलग था. यहां केवल एक परिवार नहीं टूटा, बल्कि मातृत्व का वह रूप दिखा जो अंतिम क्षण तक अपने बच्चे को छोडऩे को तैयार नहीं था. यही वजह है कि इस दृश्य ने हर किसी को भावुक कर दिया. लापता लोगों की तलाश के दौरान शुक्रवार सुबह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को मां और बेटे के शव मिले। यह तस्वीर बताती है कि आखिरी सांस तक वो मां अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करती रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak