जबलपुर. तेज धूप और गर्मी के चलते जहां प्लेटफॉर्म पर बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं स्पेशल ट्रेनों का लेटलतीफी जारी है, जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। जबलपुर स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी इतना ज्यादा हो गई है कि कई गाडिय़ां 25 घंटे तक विलंब से चल रही है. ये ट्रेन कब आयेगी, कोई स्पष्ट जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है. जिससे उनकी यात्रा दुखदायी हो रही है.
जबलपुर रेलवे स्टेशन आने वाली लगभग सभीस्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी में यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। लेटलतीफी का ये आलम है कि गुरूवार को आने वाली कुछ गाडिय़ां आज शुक्रवार 1 मई को भी जबलपुर नहीं पहुंच सकी है। जिससे यात्रियों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है.
जबलपुर आने वाली ये गाडिय़ां लेट
-03252 एसएमवीबी-दानापुर 25 घंटा
-01450 दानापुर-हडपसर 17 घंटा
-09558 एलटीटी-रक्सौल 15 घंटा 30 मिनट
-01044 एसपीजे-एलटीटी 12 घंटा 30 मिनट
-03252 एसएमवीबी-दानापुर 10 घंटा
-01702 हावड़ा-जबलपुर 8 घंटा 20 मिनट
-09014 मालदा टाउन- उधना 8 घंटा
-05530 हडपसर-मुजफ्फरपुर 6 घंटा
-01449 पुणे-दानापुर 3 घंटा 45 मिनट.
- 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी पै. 6 घंटा
- 11037 पुणे-बीएनवाई 4 घंटा 30 मिनट.
