पुलिस के अनुसार ग्राम सैलवाड़ा तेंदूखेड़ा निवासी छोटू रैकवार का पाटन के ग्राम पौड़ी कला में क्लिनिक है, जहां पर वह गांव के लोगों की छोटी-मोटी बीमारी का इलाज करता है। छोटू दोपहर एक बजे के लगभग क्लिनिक बंद कर मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकला। बगदरी घाटी के पास वह मोटर साइकल खड़ी कर लघु शंका के लिए गया। तभी चार नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। छोटू रैकवार कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने छोटू के गले से चांदी की चैन व जेब में रखे 22 हजार रुपए लूटे और धमकी देते हुए भाग निकले। लूट की घटना से घबराए डाक्टर छोटू रैकवार ने राह चलते लोगों की मदद ली और थाना पहुंचे। जहां पर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur