khabar abhi tak

नगर निगम के पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन शुरू



सभी पेंशनधारियों से निगम मुख्यालय में आकर सत्यापन कराने निगम प्रशासन ने की अपील

जबलपुर । नगर निगम के समस्त पेंशनर और पारिवारिक पेंशन का लाभ लेने वाले पेंशनरों को माह अप्रैल 2026 में भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार समस्त सेवानिवृत पेंशनरों का दिनांक 1 अप्रैल 2026 से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, समस्त निगम से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर नगर निगम मुख्यालय में पेंशन शाखा कमरा नं. 43 में उपस्थित होकर अपना भौतिक सत्यापन करा सकते हैं, जिससे मासिक पेंशन सुचारू रूप से जारी रहे। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समस्त पेंशनर से निर्धारित समय सीमा में भौतिक सत्यापन कराकर पारिवारिक पेंशन का लाभ पूर्व की भांति लेने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak