इस मौके पर मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र एसके गिरिया ने कहा कि फेडरेशन ने जो मांग पत्र और सुझाव दिए हैं उस पर नियमानुसार संवेदनशीलता, सकारात्मक सोच के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएंगी। श्री गिरिया ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हमारे जबलपुर क्षेत्र में सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को उनके लिए निर्धारित समय पर गुणवत्ता पूर्ण बिजली की निरंतर सप्लाई हो, बेहतर उपभोक्ता सेवा। वही हमारे क्षेत्र में शत-प्रतिशत प्रभावी राजस्व की वसूली प्राप्त हो। जबलपुर क्षेत्र ने इस क्षेत्र में भी सभी के सामूहिक प्रयास और कार्यो से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी हमारे अभियंता गणों और सभी कर्मचारी गणों को बहुत- बहुत बधाई। अब हमारा भी यह दायित्व है कि जबलपुर क्षेत्र के सभी श्रेणियों के कार्मिकों का ध्यान रखें,उनकी समस्यायों का समय-समय पर समाधान करें। बैठक में मुख्य अभियंता एसके गिरिया, अधीक्षण अभियंता लोकेश साहू, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन अंजलि परते और अन्य अधिकारी गण, फेडरेशन की ओर से महामंत्री राकेश डी पी पाठक, संगठन सचिव दिनेश दुबे, क्षेत्रीय सचिव उमाशंकर दुबे, दीपक मेमने, राजेश मिश्रा, अतुल विश्वकर्मा, मोहित पटेल,गोपाल, पंकज ठाकुर, धर्मेन्द्र झारिया,दीपक कश्यप, दिनेश सोनकर, अक्षय श्रीवास्तव,बी एम तिवारी, जीके यादव, एसके ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र एस के गिरिया का बैठक के लिए समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।