khabar abhi tak

मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, बासा पहाड़ के पास कपलिंग फेल, काशी, मेल सहित कई ट्रेनें थमी

मानिकपुर. जबलपुर-प्रयागराज मेन लाइन के बासापहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार 5 अप्रैल की देर शाम एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। सतना से मानिकपुर की ओर जा रही इस मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए। इस घटना के कारण रेल मार्ग बाधित हो गया। ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली  काशी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा।

मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए। घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई। राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। टूटे डिब्बों को जोडऩे और ट्रैक को साफ करने का प्रयास जारी है, हालांकि स्थिति सामान्य होने में समय लगने की संभावना है। प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak