बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद- राष्ट्रीय बजरंग दल की राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रीति धनधारिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार थानाप्रभारी को सूचित किया गया कि अपराधिक मामले में फरार सनी बंगाली खमरिया-रांझी में घूम रहा है। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस द्वारा अपराधिक प्रवृति के लोगों को पूरा संरक्षण दिया जा रहा है। थाना प्रभारी खमरिया को यह सारी बातें संज्ञान में है उसके बाद भी उन फरार आरोपियों को पकड़ा नहीं जा रहा है। बस इसी बात पर खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक द्वारा आपत्ति जताई गई। उन्होंने ने साफ कह दिया कि बिना किसी सबूत के आरोप लगाएं जा रहे हैं। इसी बात को लेकर महिला नेत्री और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद होते देख सीएसपी रांझी ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद महिला नेत्री ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। सीएसपी ने प्रदर्शन कर रही महिला नेत्री से ज्ञापन लिया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि की प्रर्दशन के बाद प्रीति धनधारिया ने मीडिया को दिए बयान में सीएसपी रांझी पर भी गंभीर आरोप लगाएं हैं। वहीं सीएसपी रांझी ने प्रदर्शनकारियों को बजरंग दल के कार्यकर्ता होने की बात को नकारते हुए कहा कि एक प्रीति धनधारिया नामक महिला है जो खुद को अधिवक्ता बताती हैं। उनके विरुद्ध दो प्ररकण पंजीबद्ध है। जिस पर आगे कार्रवाई न हो इसके लिए दबाव बनाने वे धरना प्रदर्शन करतीं हैं। फिलहाल उनका ज्ञापन ले लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
Tags
jabalpur