बताया गया है कि भुसौरा निवासी भीकम कुर्मी उम्र 35 साल आज दोपहर से अपने खेत में फसल की थ्रेसिंग कर रहे थे। इस दौरान उनका बेटा सौरभ कुर्मी उम्र 12 वर्ष, भांजी रोहिणी कुर्मी 16 वर्ष, चचेरा भाई गोविंद, चाचा रामरतन कुर्मी व राजकुमारी कुर्मी खेत पर थी। तभी लोग गेहूं की फसल की थ्रेशिंग कर रहे थे। शाम को अचानक मौसम बदला और बादल गरजने लगे। परिजन काम खत्म करके बाहर आते इससे पहले गरज.चमक के बीच अचानक खेत में बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आए भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा सौरभ, रोहिणी, गोविंद और रामरतन चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। खेत में बिजली गिरते देख आसपास खेत में काम कर रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोग खेत में पहुंच गए और सभी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद किसान भीकम कुर्मी को मृत घोषित कर दिया, वहीं चारों की हालत को देखते हुए सागर के अस्पताल रेफर किया गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया था, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया।
सागर। सागर के ग्राम भुसौरा केसली में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब खेत में गेंहू की फसल की थे्रसिंग कर रहे परिवार पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में किसान की मौत हो गई, वहीं परिवार के चाल लोग बुरी तरह झुलस गए। आसपास काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी।
Tags
sagar