khabar abhi tak

जबलपुर कोचिंग डिपो में शंटिंग के दौरान रेल इंजिन पटरी से उतरा, बिना शोर-शराबा 2 घंटों में चढ़ाया

जबलपुर. पमरे के जबलपुर स्थित कोचिंग डिपो में आज गुरूवार 2 अप्रैल की सुबह शंटिंग के दौरान एक डीजल इंजिन पटरी से उतर गया. जिससे हड़कम्प मच गया। घटना का ज्यादा प्रचार नहीं हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने बिना शोर-शराबा के संबंधित स्टाफ को मौके पर बुलाकर लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़वा दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोचिंग डिपो के कटनी छोर पर सुबह डीजल  इंजिन क्रमांक 11528 कुछ कोचों को लेकर शंटिंग कर रहा था. इसी दौरान अचानक इंजिन का पहिया पटरी से उतर गया. जिससे हड़कम्प मच गया। तत्काल ही इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई. जिनके निर्देश पर दुर्घटना राहत विभाग के स्टाफ को मौके पर बुलवाया गया, फिर इंजिन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया।

सायरन नहीं बजाया गया

आमतौर पर इस तरह की घटना के लिए खतरे का सायरन बजाया जाता है, ताकि दुर्घटना राहत विभाग का स्टाफ एक्टिव हो सके, किंतु इस बार रेल प्रशासन ने बिना शोर-शराबा के अपना काम कर लिया, ताकि इस घटना की सूचना को स्थानीय स्तर पर ही दबाया जा सके. रेल इंजिन के पटरी से उतरने का क्या कारण है, इसका पता नहीं लग सका है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak