khabar abhi tak

ब्रेकिंग:जबलपुर में महावीर जयंती के अवकाश की तारीख बदली , कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

 

जबलपुर। जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक एफ 3-1/2025/एफ चार दिनांक 29/03/2026 के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब संपूर्ण जबलपुर जिले में 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए यह अवकाश 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को निर्धारित था जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1920/स.अ.(का.)/2026 के अनुसार दिनांक 31 मार्च 2026 को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस सूचना की प्रतिलिपि सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव राजस्व विभाग, महालेखाकार ग्वालियर, रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय जबलपुर और राजस्व मंडल ग्वालियर सहित संभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। पुलिस अधीक्षक और जिला कोषालय अधिकारी को भी इस संबंध में सूचित किया गया है ताकि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak