जबलपुर। नगर निगम ने अवैध होर्डिंग व विज्ञापनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही शुरु कर दी है। जिसके चलते विजय नगर में SR मॉल पर 2 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मॉल प्रबंधन पर बिना पंजीयन विज्ञापन प्रदर्शित करने का आरोप है।
इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया किSR मॉल परिसर में विज्ञापन लगाए गए थे। लेकिन इनके लिए आवश्यक पंजीयन नहीं कराया गया था। जांच में यह मामला एमपी आउटडोर मीडिया रूल्स-2017 का उल्लंघन पाया गया। जिसपर नगर निगम की होर्डिंग शाखा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मॉल परिसर में नोटिस चस्पा किया गया और प्रबंधन को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर की गई। इस दौरान अपर आयुक्त अंजू सिंह ठाकुर, उपयंत्री अंकित चौधरी व बाजार विभाग के शक्ति रजक भी मौजूद रहे।
Tags
jabalpur