पुलिस अधिकारियों के अनुसार सचिन उपाध्याय उम्र 22 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास मदर टेरेसा नगर अपने बड़े भाई आलोक के साथ मोटर सायकल से ग्रीन सिटी होते हुये अपने घर जाने निकला। जब वे तालाब किनारे से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सूर्या मलिक, देबू, गौरव पटेल आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए बमों से हमला शुरु कर दिया। बम के हमले से बचते हुए दोनों भाई जान बचाकर भागे, वहीं एक के बाद एक बम फटने से हुए धमाकों से राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई। इसके बाद तीनों बदमाश बम फेकते हुए मौके से भाग निकले। जिससे चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद तीनों हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने दोनों भाईयों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।