khabar abhi tak

भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया-सीएम मोहन यादव

 जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जबलपुर के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव के तहत कार्य करते हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता तुष्टिकरण प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई संस्था है, उसकी कोई विचारधारा नहीं। आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं के क्तिगगत हितों की कीमत पूरे देश ने वर्षों तक चुकाई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। 

                      सीएम श्री यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किया है कि कांग्रेस पार्टी की दो पीढिय़ां भी माफी मांगें तो भी कम है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जन उद्देश्यों को लेकर जनसंघ का गठन किया गया था हम आज भी उसी विचारधारा को लेकर देश और जनता की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत भी किया। 

कांग्रेस की वजह से जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों का खून बहाया गया-

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत हितों के कारण केसर की क्यारी वाली धरती जम्मू.कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया। डॉण् श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का विरोध करते हुए आदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की। वर्ष 1952 में जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया। 

कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी-

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। वर्षों पहले देश के सर्वोच्च न्यायालय से तीन तलाक को लेकर फैसला दिया थाए लेकिन कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन केंद्र सरकार ने न्यायालय के फैसले के तहत मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने की बजाय तुष्टिकरण करने लगी। तत्कालीन केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ कानून में संशोधन कर मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी। 

भाजपा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलने का कार्य कर रही-

मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव कहा कि भाजपा पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को प्रतिपादित करते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की जिंदगी संवारने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारें लोगों का जीवन संवारने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। 

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं, संगठन को मजबूत बनाएं . श्री राकेश सिंह

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धि गांव.गांव, जन-जन तक पहुंचाएं। 

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान-

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांव.बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयराज पटैरिया, सुरेश देशपाण्डे, आनंद बर्नाड, राजकुमार मेहता, गोकुल केसरवानी, सत्यप्रकाश खरे, विजय बर्मन, वीरेन्द्र गिरी गोस्वामी, कमल गुमास्ता एवं रामप्रकाश गर्ग का सम्मान किया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak