khabar abhi tak

एमपी में 3 चक्रवात एक्टिव, जबलपुर में हुई बारिश, 18 जिलों में अलर्ट; इन जिलों मेंं ओले गिरने का अनुमान (देखें वीडियो)

 
जबलपुर.
मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, इटारसी, छतरपुर और रायसेन में हलकी तो कहीं तेज बारिश हुई।

मौसम केंद्र भोपाल ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर समेत 18 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है, वहीं दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है।


सुबह व दोपहर में जबलपुर में झमाझम हुई बारिश

बिगड़े मौसम के चलते सुबह व दोपहर जबलपुर में झमाझम बारिश हुई. हालांकि ये बारिश गरज-चमक के साथ थोड़ी ही देर रही, लेकिन इसने राहगीरों को भिगा कर रख दिय। अचानक बारिश के बाद निकली धूप से उमस से लोग बेहाल नजर आये।

11 अप्रैल को नया सिस्टम

मौसम विभाग की मानें तो 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा, जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

तेज आंधी भी चलेगी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम का मिजाज दोपहर बाद ही बदलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak