जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर शहर के कैंट थाना अंतर्गत कटंगा टीवी टावर के समीप स्थित लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने बुधवार 1 अप्रैल की दोपहर गोवंश के अंग के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी शुरू हो गई। कल (2 अप्रैल) हनुमान जयंती है, जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही मौके पर कैंट सीएसपी और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।
वहीं अंग अवशेषों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेते हुए जांच के लिए भेजा गया। विश्वहिंदू परिषद -बजरंग दल ने नितेश पारस सहित अन्य कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोमांस फेंककर क्षेत्र का माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। लिहाजा पूरे घटनाक्रम की बारिकी से जांच की जाए। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी, हालांकि यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि गौवंश अंग अवशेष को कुत्तों ने स्कूल के सामने तक पहुंचाया होगा। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि जब गौवंश को काटा जाना पूर्णत: प्रतिबंधित है तो अंग अवशेष कुत्तों को कहा से मिले।
