बताया गया है कि गंगा सागर गढ़ा स्थित सत्य साईं टिम्बर एडं प्लाइवुड में देर रात तीन बजे के लगभग अचानक आग लग गई। लकडिय़ों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। टिम्बर टॉल से उठ रही आग की लपटें देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन लकडिय़ों में लगी आग फैलती ही जा रही थी। तत्काल दमकल को खबर दी। एक के बाद एक करीब पांच गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे तक लगातार पानी डाला तब आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की घटना में टॉल में रखी करीब सात लाख रुपए की लकड़ी जलकर खाक हो गई, इसके अलावा टॉल में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त रहा। लोगों का यह भी कहना है कि टॉल में कर्मचारी सो रहे थे, जो आग देखकर बाहर आ गए, नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था।
जबलपुर। गंगा सागर गढ़ा क्षेत्र में देर रात तीन बजे के लगभग टिम्बर टॉल में अचानक आग लग गई, जिससे टॉल में रखी लाखों रुपए की लकड़ी जलकर खाक हो गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। मौके पर पहुंची गाडिय़ों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Tags
jabalpur