पुलिस अधिकारियों के अनुसार शक्ति नगर चौक गुप्तेश्वर निवासी मनोज विश्वकर्मा रात 11.30 बजे के लगभग खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान नंदू उर्फ नीतेश तिवारी अपने दो साथियों के साथ मोटर साइकल से आए। जिसने मनोज को रोककर बेटे राजा के बारे में पूछताछ की। मनोज यह कहकर आगे बढ़ गया कि उसे नहीं मालूम राजा कहंा है, घर में भी नहीं है। जिसपर तीनों बदमाशों ने मनोज को रोककर तलवार से हमला कर दिया। हमला होते ही मनोज चीखते हुए गिर गए, शोर सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, देखा तो मनोज विश्वकर्मा खून से लथपथ जमीन पर पड़े छटपटा रहे है। लोगों की भीड़ देखकर तीनों बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि अपने लड़के राजा को समझा लो वर्ष 2024 में मेरा जो केस न्यायालय में चल रहा है राजा की गवाही होनी है गवाही मेरे पक्ष में नहीं दिया तो राजा को गोली मार कर हत्या कर दूंगा उस बार तो बच गया था दुबारा नहीं बचेगा। इसके बाद तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को खबर दी और मनोज को अस्पताल लेकर पहुंच गए, जहां पर घायल मनोज विश्वकर्मा की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। धमकी देते हुये मोटर सायकल से तीनों चले गये। घटना की बात पिताजी ने उसे बतायी है। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 232(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जबलपुर। गढ़ा के शक्ति नगर चौक गुप्तेश्वर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मोटर साइकल से आए तीन बदमाशों ने मनोज विश्वकर्मा को रोककर बेटे राजा के बारे में पूछा। मनोज ने जब कोई जानकारी नहीं दी तो तलवार निकालकर हमला कर दिया। हमले में मनोज के सिर व गर्दन में गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।
Tags
jabalpur