khabar abhi tak

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 7 ट्रिप के लिए रद्द, दोनों दिशाओं की गाडिय़ां प्रभावित

भोपाल. रेल यात्रियों के लिए ये काम की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में रेलवे मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे रद्द कर दिए गए हैं। कुल 7 ट्रिप प्रभावित होंगी, जिससे दोनों ओर से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के फेरे रहेंगे निरस्त

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी।

जोधपुर से भी 7 ट्रिप कैंसिल

इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 02, 03, 04, 07, 11, 12 और 13 मई 2026 को 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। इससे दोनों दिशाओं में यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी। बेहतर सुरक्षा और संचालन के लिए लिया गया फैसला।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से की ये अपील

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की संरक्षा, गति और संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak